सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज पूंछ जिले के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों की सैन्य कार्रवाई संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अग्रिम ठिकानों पर तैनात कर्मियों से बातचीत भी की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, अग्रिम क्षेत्रों के अपने दौरे पर जनरल द्विवेदी ने सैनिकों के उच्च मनोबल और त्वरित कार्रवाई संबंधी तैयारियों की सराहना की।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 9:34 अपराह्न | Army Chief General Upendra Dwivedi
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूंछ जिले के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया