सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी सफल यात्रा संपन्न कर ली है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत दोनों देशों के बीच बढ़ते सम्बन्धों को दर्शाती है। मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
रक्षा मंत्रालय ने कहाा कि यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स, एडमिरल डेविड जॉनसन और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के साथ चर्चा की। सेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की और गैलीपोली अभियान के दौरान शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्रालय ने बताया कि सेना प्रमुख की इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा साझेदारी, आपसी विश्वास और समझ और रणनीतिक सम्बन्ध मजबूत हुए।