मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 16, 2024 6:17 अपराह्न | Dehra assembly constituency

printer

देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठुतर में स्थानीय जनता को क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने संबोधित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अब देहरा के विकास को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के साथ न्याय करेगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठुतर में आज बुधवार को स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा और यहां के लोगों की जरूरतों और समस्याओं को पूर्व में किसी ने गंभीरता से नहीं समझा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरा प्रदेश में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।

 

बकौल कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले तीन महिने में ही देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सौ करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा में प्रशासन को लैंड बैंक बनाने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। देहरा में बनने वाले सर्किट हाउस, इंडोर स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट और लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय के निर्माण को लेकर सरकार ने विभागों को उचित दिशानिर्देश दिए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा देहरा में बिजली की तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट तथा सड़क निर्माण के कार्यों सहित जल स्रोतों के उपयुक्त दोहन की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। इसके तहत देहरा में भी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्हांेने कहा कि देहरा के बनखंडी में बन रहे जूलोजिकल पार्क का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके साथ पौंग डैम के आस-पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

जनसमस्याओं का किया निपटारा

विधायक ने गठुतर में लोगों के साथ संवाद किया और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक का उनकी पंचायत में पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय प्रधान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गठुतर पंचायत में विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगभग 25 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला