अप्रैल 2, 2026 9:49 अपराह्न

printer

अरब लीग ने यरुशलम में इस्राएल की खतरनाक बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा की

अरब लीग ने आज काहिरा में आयोजित एक आपातकालीन सत्र में अरब देशों द्वारा अधिकृत यरुशलम में इस्राएल की खतरनाक बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा की। बहरीन की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक फिलिस्तीन के अनुरोध पर सदस्य देशों के समर्थन से बुलाई गई। इसमें अल-अक्सा मस्जिद और अन्य पवित्र स्थलों पर इस्राएल की कार्रवाई और इस्राएली संसद द्वारा हाल ही में पारित फिलिस्तीनी कैदियों को फांसी देने संबंधी कानून पर चर्चा की गयी।