प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए देश में लगभग 12 हजार आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए गए हैं। केरल के आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल अस्पताल के शताब्दी समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए श्री मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुर्वेद के योगदान और भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि अपनी स्थापना के बाद से ही यह अस्पताल निरन्तर लोगों का इलाज कर रहा है। आयुर्वेद की सदियों पुरानी उपचार पद्धति पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह हमेशा उपयोगी साबित हुई है।
भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारतीय पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकों को बढ़ावा देगा। इससे देश में आयुर्वेद और योग से जुड़े क्षेत्र के युवाओं को सहयोग मिेलेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता यूरोपीय संघ में आयुष कल्याण केंद्र स्थापित करने में सहायक होगा।