फ़रवरी 13, 2026 6:27 अपराह्न | 'Yuvvani' programme

printer

दिल्ली आकाशवाणी के ‘युववाणी’ कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

दिल्ली आकाशवाणी द्वारा युवाओं को प्रसारण क्षेत्र से जोड़ने के लिए कार्यक्रम “युववाणी” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस महीने की 28 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्रसारण भवन, कमरा संख्या 37 से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आकाशवाणी के मंच पर अपनी प्रस्तुति देने तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना है। आवेदन करने वाले अभ्‍यार्थियों का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन स्वर-परीक्षा (ऑडिशन) के माध्यम से किया जाएगा। इसके जरिए इच्छुक और योग्य युवा निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला