अमरीका के एक विभाजित अपील न्यायालय ने कल फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प शहर और राज्य के नेताओं की आपत्तियों के बावजूद, पोर्टलैंड, ओरेगन में नेशनल गार्ड के सैनिक भेज सकते हैं। इससे रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति को एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल हुई है क्योंकि वह डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले क्षेत्रों में भारी संख्या में सैन्य बल भेज रहे हैं।
9वें अमरीकी सर्किट अपील न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के पैनल ने न्याय विभाग के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया जिसमें ट्रम्प की कार्रवाई को कानूनी चुनौती दिए जाने तक तैनाती पर रोक लगाने वाले आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। न्यायालय ने कहा कि नेशनल गार्ड भेजना प्रदर्शनकारियों के प्रति उचित प्रतिक्रिया थी, जिन्होंने एक संघीय भवन को नुकसान पहुंचाया था और अमरीकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारियों को धमकी दी थी।