मार्च 22, 2026 2:21 अपराह्न

printer

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचा

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज एक्वा टाइटन कर्नाटक के मंगलुरु पहुंच गया है। अमरीका ने वैश्विक ईंधन कीमतों को स्थिर करने के लिए, समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति दी थी।

 

अमरीका से एलपीजी को लेकर एक और जहाज पाइक्सिस पायनियर मेंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस सप्ताह, होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर और ‘शिवालिक’ टैंकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा था।