मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 21, 2024 10:27 पूर्वाह्न | Amarnath | Pilgrim

printer

तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए रवाना

 

 

श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए तीन हजार एक सौ 13 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार-शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में दो हजार तीन सौ 15 पुरुष, छह सौ 92 महिलाएं, चार बच्चे, 87 साधु और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से एक हजार एक सौ 53 तीर्थयात्री तड़के बालतल आधार-शिविर और एक हजार नौ सौ साठ यात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए।