पवित्र अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 4,875 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 162 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 3,464 पुरुष, 4,333 महिलाएं, 14 बच्चे, 57 साधु और 7 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 10:28 पूर्वाह्न
पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ
