अप्रैल 3, 2026 11:05 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में अमेज़न की क्लाउड कंप्यूटिंग शाखा पर एक और हमला

पश्चिम एशिया में अमेज़न की क्लाउड कंप्यूटिंग शाखा पर एक और हमला हुआ है। बुधवार को ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की एक सुविधा पर हमला किया। हमले के कारण सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं।

इससे पहले, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में स्थित दो ए.डब्ल्यू.एस डेटा केंद्रों और बहरीन में एक अलग वाणिज्यिक सुविधा केन्‍द्रों को निशाना बनाया था। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि हमलों के बाद आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।

इससे पहले, 31 मार्च को ईरान ने आधिकारिक तौर पर 18 अमरीकी प्रौद्योगिकी कंपनियों को वैध सैन्य लक्ष्य करार दिया था। इस सूची में अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, गूगल, एप्पल, मेटा, एचपी, टेस्ला, ओरेकल, बोइंग, सिस्को और आई.बी.एम शामिल हैं।