फ़रवरी 27, 2026 4:10 अपराह्न | Anjadeep inducted into Navy

printer

चौथा पनडुब्बी रोधी जलपोत अंजदीप नौसेना में शामिल

चौथा पनडुब्बी रोधी जलपोत अंजदीप आज नौसेना में शामिल किया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की उपस्थिति में चेन्नई बंदरगाह पर इस पोत को सेवा में शामिल किया गया। नौसेना ने बताया कि स्वदेश निर्मित 77 मीटर लंबा यह पोत हल्के टॉरपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट और पतवार पर लगे सोनार से लैस है। इस पोत में 80 प्रतिशत से अधिक उपकरण स्वदेशी हैं।