मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 8, 2025 8:11 अपराह्न

printer

पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हैदराबाद में स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन किया

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आज शाम हैदराबाद में स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस कॉन्‍क्‍लेव के जरिए मत्स्य पालन विभाग 10 स्टार्टअप्‍स को 10-10 लाख रुपये की सहायता देकर प्रोत्साहित कर रहा है।

 

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से संबंधित कार्ययोजना जल्द ही अंडमान और लक्षद्वीप में लागू की जाएगी। उन्होंने स्टार्टअप्‍स से मत्स्य पालन के विपणन और निर्यात में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

 

    मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद भी अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड विजेता स्टार्टअप्स को सलाह देने, क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाने और उनके लिए विनिर्माण बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करेगा।