जनवरी 17, 2026 7:24 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के हरित ऊर्जा लक्ष्य प्रधानमंत्री के 500 गीगावॉट विज़न के अनुरूप: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्‍य ने अपने हरित ऊर्जा लक्ष्‍यों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा के दृष्टिकोण के अनुरूप तय किया है। उपमुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण के साथ मुख्‍यमंत्री ने आज काकीनाडा में एएम ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के पहले बड़े उपकरण स्थापना समारोह में शामिल हुए। श्री नायडू ने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सौर, पवन, जल और पंप स्टोरेज ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं।  ये इसे हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए आदर्श बनाती हैं। यह हरित संयंत्र हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया, इथेनॉल और अन्य हरित अणुओं का उत्पादन करेगा।