अगस्त 7, 2024 12:03 अपराह्न | Andhra Pradesh | Google | Youtube

printer

आंध्र प्रदेश: सरकार और गूगल तथा यूट्यूब के अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस, राज्य को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में हुई  प्रगति को किया गया चिन्हित 

 

आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल तथा यूट्यूब के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के बीच कल हुई एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में राज्य को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को चिन्हित किया गया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में हुई बैठक में राज्य के तकनीकी विकास में तेजी लाने पर चर्चा की गई। 

 

इस चर्चा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गूगल के प्रमुख प्रतिनिधि तथा यूट्यूब के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, नील मोहन ने भाग लिया। चर्चा में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, कौशल विकास और कुशल प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना शामिल था।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला