आंध्र प्रदेश में आज तड़के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मृत्यु हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं।
गुंटूर जिले में एक निजी यात्री बस के कार से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
एक अन्य दुर्घटना में नन्दयाल जिले में चार लोगों की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज गति की कार डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रही निजी यात्री बस ने कार में टक्कर मार दी।