राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उपराष्ट्रपति ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने अपने परिजनों को गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। श्री शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
News On AIR | फ़रवरी 28, 2026 8:10 अपराह्न | Andhra Pradesh factory explosion
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने काकीनाडा हादसे पर जताया शोक