मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के तीन उत्तरी जिलों का दौरा किया

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज कई परियोजनाओं की समीक्षा के लिए राज्य के तीन उत्तरी जिलों का दौरा किया। सबसे पहले उन्‍होंने पोलावरम उप-नहर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया, जो क्षेत्र में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है।

 

बाद में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के साथ विजयनगरम जिले में भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए, श्री नायडू ने आश्वासन दिया कि भोगापुरम हवाई अड्डे के पहले चरण का निर्माण जून, 2026 तक पूरा हो जाएगा। शाम को, मुख्यमंत्री ने विशाखापत्तनम में भारतीय उद्योग परिसंघ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को  वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश विनिर्माण क्षेत्र के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने उद्यमियों से राज्‍य में बडे पैमाने पर निवेश का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला