अक्टूबर 29, 2024 9:13 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्‍यमत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नई शराब नीति को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शराब के मूल्‍य निर्धारण, रेत की उपलब्‍धता और आपूर्ति के संबंध में कल अमरावती में एक बैठक की। उन्‍होंने नई शराब नीति को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। उन्‍होंने यह निर्देश भी दिया कि शराब की दुकानों पर अधिकतम खुदरा दर पर बिक्री सुनिश्चित की जाए। श्री नायडू ने पहली बार नियम तोड़ने पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने और बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया है। श्री नायडू ने अधिकारियों को कर चुकाए बगैर और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि शराब की सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए और मूल्‍य सूची प्रदर्शित की जानी चाहिए। उन्‍होंने शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्‍बर जारी करने पर भी जोर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला