मार्च 17, 2026 8:05 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एलपीजी और प्राकृतिक गैस आपूर्ति की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में एक बैठक में राज्य में एलपीजी और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में लगभग 14 हजार मीट्रिक टन एलपीजी का भंडार उपलब्ध है और अतिरिक्त आपूर्ति शीघ्र  होने की उम्मीद है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है और अधिकारियों को अस्पतालों, छात्रावासों और मंदिरों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्री नायडू ने कहा कि राज्य में अगले 15 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त गैस भंडार है।