मार्च 17, 2026 8:05 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में मुलापेटा बंदरगाह परियोजना के लिए 385 एकड़ नमक भूमि हस्तांतरण को मिली मंज़ूरी

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मुलापेटा बंदरगाह परियोजना के लिए राज्‍य सरकार को 385 एकड़ नमक भूमि हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि इस मंजूरी से बंदरगाह तक सड़क और रेल संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी।

   

श्री रेड्डी ने इसके लिए प्रधानमंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वित प्रयासों को दर्शाता है।