जून 25, 2025 8:21 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हराया

 
 
टेस्ट क्रिकेट में, इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले में एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी के पहले मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने कल मैच के अंतिम दिन 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 373 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार 149 रन की पारी खेली, उन्‍हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। जो रूट ने 53 और जेमी स्मिथ ने 44 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। 
 
 
 
इससे पहले, भारत चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 364 रन ही बना सका। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम भारत के 471 रनों के जवाब में 465 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। सीरीज का दूसरा मैच अगले महीने की 2 तारीख से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला