भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप सीनियर वर्ग के 500 मीटर प्लस डी स्प्रिंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनको यह उपलब्धि चीन के चेंगदू में हुए विश्व खेलों के एक हजार मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीतने के कुछ ही हफ़्ते बाद मिली है। जो इस खेल में भारत का पहला पदक था।
वेलकुमार ने पहली बार 2021 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। एक महीने में दो कांस्य पदक जीतकर उन्होंने बता दिया है कि देश में इस खेल में अपार संभावनाएं हैं।