अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्‍क्‍वॉश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

भारत की अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्‍क्‍वॉश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। बर्मिंघम में महिलाओं की अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में आज उन्‍होंने मिस्र की मलिका अल-कार्कसी को लगातार गेम में पराजित किया।

17 साल की अनाहत ने 11-8, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना यूरोपियन जूनियर चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्‍त फ्रांस की लॉरेन बाल्‍टायन से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला