मार्च 25, 2026 2:19 अपराह्न

printer

झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित

झारखंड के गढ़वा जिले में झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों राज्यों के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, संदिग्धों और वारंट धारकों के बारे में जानकारी साझा करना और अंतर-राज्यीय गिरफ्तारी प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करना था। दोनों पक्षों ने साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और नक्सली गतिविधियों से निपटने के लिए तकनीकी सहयोग, संयुक्त अभियानों और निगरानी को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला