अगस्त 18, 2024 5:04 अपराह्न | microplastic pollution

printer

माइक्रोप्‍लास्टिक प्रदूषण की बढती चिंताओं से निपटने के लिए एक नवाचारी परियोजना

 

 

    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने खाद्य पदार्थों में माइक्रोप्‍लास्टिक प्रदूषण की बढती चिंताओं से निपटने के लिए एक नवाचारी परियोजना शुरू की है।

माइक्रोप्‍लास्टिक प्रदूषण को एक उभरते खतरे के रूप में देखते हुए विभिन्‍न खादय उत्‍पादों में सूक्ष्‍म और नैनो प्‍लास्टिक का पता लगाने के लिए विश्‍लेषणात्‍मक तरीकों को विकसित करने के लिए इस परियोजना का शुभारंभ इस वर्ष मार्च  में किया गया था।

प्राधिकरण ने कहा कि इस परियोजना के मुख्‍य उद्देश्‍यों में सूक्ष्‍म और नैनो प्‍लास्टिक विश्‍लेषण के लिए मानक प्रोटोकॉल विकसित करना, विभिन्‍न प्रयोगशालाओं की तुलना और उपभोक्‍ताओं पर माइक्रोप्‍लास्टिक के प्रभाव से संबंधित आंकडे तैयार करना शामिल है।

पूलसे/1645