रक्षा राज्य मंत्री- आर.आर.एम. संजय सेठ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस महीने की 8 और 9 तारीख को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित तीसरे विश्व रक्षा प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में रक्षा उत्पादन विभाग और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
श्री सेठ ने प्रदर्शनी में 400 वर्ग मीटर में फैले पहले भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन में रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। इसमें आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड, एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और यंत्र इंडिया लिमिटेड सहित लगभग 25 रक्षा उद्यमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में टैंक, तोप प्रणाली, मिसाइलें, गोला-बारूद और रडार प्रणाली शामिल थे।