अक्टूबर 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

असम के नलबाड़ी में 3.2 तीव्रता का भूकंप

असम के नलबाड़ी में आज सुबह 05:54 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

 

 

इससे पहले, शनिवार सुबह असम में रिक्टर पैमाने पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप कछार जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।