मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 23, 2025 1:51 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में साणंद-खोराज छह-लेन सड़क का शिलान्यास किया

अमित शाह ने आज अहमदाबाद के साणंद में शांतिपुरा-खोराज गुजरात औद्योगिक विकास निगम की छह लेन वाली सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। लगभग 29 किलोमीटर लंबी इस छह लेन की परियोजना में दोनों तरफ सर्विस रोड का चौड़ीकरण, 13 पुल और एक छह लेन का ऊंचा पुल शामिल होगा।

 

गुजरात राज्य सड़क विकास निगम (जी.एस.आर.डी.सी.) के अधीन इस सड़क पर साणंद और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात का भार बढ़ गया है। प्रतिदिन औसतन 43 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के लिए चार लेन वाली इस सड़क को छह लेन में बदला गया है। इस परियोजना के अंतर्गत साणंद जी.आई.डी.सी. और खोराज जी.आई.डी.सी. में उलरिया और तेलाव में कुल पांच नए अंडरपास बनाए जाएंगे। इस अवसर पर, अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने साणंद के निवासियों से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला