केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज भिवानी जिले में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में अनुच्छेद 370 वापस लागू करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन जब तक भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक ऐसा नहीं होगा। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म करने का पक्षधर होने का आरोप भी लगाया।
श्री शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में मात्र 4 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया। जबकि भाजपा सरकार आज 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी गलत अफवाह फैला रहे है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने अग्निवीरों को राज्य में नौकरी देने के लिए बाकायदा आरक्षण नीति बनाई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कुलदीप बिश्रोई सहित विभिन्न नेता रैली में मौजूद रहे।