अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच 219 वाहनों के काफिले में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5696 यात्री शामिल हैं। इनमें से 1591 पुरुष, 360 महिलाएं, पांच बच्चे, 64 साधु और आठ साध्वियां बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 2896 पुरुष, 651, महिलाएं, पांच बच्चे, 103 साधु और 13 साध्वियां पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए हैं। घाटी में बनाए गए दो शिविरों से अमरनाथ यात्रा कश्मीर-हिमालय में पवित्र गुफा की ओर बढ़ेगी।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 12:17 अपराह्न | Amarnath Yatra | Jammu and Kashmir
कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर स्थित यात्री निवास शिविर से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था
