पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में हुई भारी वृद्धि से राहत देने के लिए ऑस्ट्रेलिया, जून के अंत तक घरेलू उपयोग के लिए ईंधन उत्पाद शुल्क आधा कर देगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज यह घोषणा की।
ऑस्ट्रेलिया में कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्य 116 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया जो दो सप्ताह में उच्चतम स्तर है। श्री अल्बानीज़ ने कहा कि सरकार भारी वाहनों पर लगने वाला यह शुल्क भी तीन महीने के लिए स्थगित कर देगी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रान्त – विक्टोरिया और तस्मानिया ने ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण लोगों को वाहन चलाने से हतोत्साहित करने के लिए अस्थायी रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल मुफ्त कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया कोयला और प्राकृतिक गैस का एक प्रमुख निर्यातक है और अपनी परिष्कृत ईंधन आवश्यकताओं का लगभग 80 प्रतिशत विदेशों से प्राप्त करता है।