जून 27, 2025 12:07 अपराह्न

printer

अमरीका की ‘मिडनाइट हैमर’ मुहि‍म पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाएगी: कैरोलिन लेविट

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरानी परमाणु स्थलों पर सटीक हमले  के लिए अमरीका की ‘मिडनाइट हैमर’ मुहि‍म पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाएगी।

 

कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि मिडनाइट हैमर का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और संयुक्त राज्य अमरीका, इस्राइल और दुनिया के लिए गंभीर परमाणु खतरे को रोकना था। लेविट ने कहा कि पश्चिम एशिया में अराजकता और हिंसक संघर्ष में कमी आने से शांति और स्थिरता के नए युग की शुरुआत हो रही है।

 

 लेविट ने इस बात पर जोर दिया कि हमलों के 48 घंटों के भीतर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी टीम ने इस्रायल और ईरान के बीच ऐतिहासिक युद्धविराम की मध्यस्थता की और आधिकारिक तौर पर 12-दिन चले युद्ध पर विराम लगा दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला