फ़रवरी 3, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

भारत के साथ अमरीका के गहरे संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ अमरीका के गहरे संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देश एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके अंतर्गत अमरीका भारत पर 25 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। उन्‍होंने श्री मोदी को शक्तिशाली और सम्मानित नेता बताया। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे और प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं, जो समस्‍याओं को हल करना जानते हैं, जिसे कई देश करने से कतराते हैं।