जनवरी 23, 2026 2:02 अपराह्न

printer

डब्ल्यूएचओ से आधिकारिक तौर पर अलग हुआ अमेरिका

अमरीका, विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ से आधिकारिक तौर पर अलग हो गया है। उसने संगठन की अक्षम कार्यप्रणाली, कोविड-19 महामारी से निपटने में लापरवाही और अमरीका की जनता पर थोपी गई विपत्तियों का हवाला दिया है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट कैनेडी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि भविष्‍य में डब्ल्यूएचओ के साथ अमरीका का जुड़ाव केवल अपनी वापसी को प्रभावी बनाने तक ही सीमित रहेगा।

डब्ल्यूएचओ की पहलों के लिए अमरीका ने सभी धनराशि और कर्मचारियों की नियुक्ति बंद कर दी है। संयुक्त बयान में डब्ल्यूएचओ पर अपने मूल उद्देश्‍य से हटने और संस्थापक सदस्य तथा सबसे बड़ा वित्तीय योगदानकर्ता होने के बावजूद अमरीका के हितों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया है।