मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 30, 2024 11:14 पूर्वाह्न | Amarnath | Amarnath Yatra

printer

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था

 
 
 
अमरनाथ यात्रा के पहले दिन कल कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बीच 6 हजार 619 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। 
 
 
इस जत्थे में 5 हजार 143 पुरुष, 1 हजार 141 महिलाएं, 18 बच्चे, 241 साधु और 76 साध्वी शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 15 हजार 251 हो गई है।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला