श्री अमरनाथ यात्रा का आज 5वां दिन है। यह यात्रा इस महीने की 3 तारीख से हुई थी। 38 दिवसीय वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नुनवान पहलगाम बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल बेस कैंप के मार्गों से सुचारू रूप से चल रही है।
पवित्र गुफा, प्राकृतिक रूप से बनने वाली बर्फ की शिवलिंग आकृति (हिमशिला) के लिए यह प्रसिद्ध है, 12 हजार सात सौ 56 फीट की ऊंचाई पर, कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित है।