मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 5, 2024 9:48 पूर्वाह्न | Amarnath Yatra 2024 | Jammu and Kashmir

printer

अमरनाथ यात्रा:  जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 7 हजार 919 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री शुक्रवार को सुबह 259 काफिलाों में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5 हजार 241 पुरुष, 1 हजार 435 महिलाएं, 16 बच्चे, 214 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 2 हजार 542 बालतल के लिए, जबकि 4 हजार 377 पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए जहां से वे पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।