मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 25, 2024 1:45 अपराह्न | Eluned Morgan | First Minister | Wales

printer

वेल्स की पहली महिला फर्स्ट मिनिस्टर बनने जा रही हैं एलुनेड मॉर्गन

     

एलुनेड मॉर्गन वेल्स की पहली महिला फर्स्ट मिनिस्टर बनने जा रही हैं। वे कल सत्तारूढ़ वेल्‍स लेबर पार्टी की नेता चुनी गई हैं। सुश्री मॉर्गन वेल्‍स की संसद, सेनेड की स्वीकृति मिलने के बाद यह पदभार ग्रहण करेंगी।

सुश्री मॉर्गन फर्स्ट मिनिस्टर वॉन गेथिंग का स्‍थान लेंगी। श्री वॉन गेथिंग ने पिछले सप्ताह चंदा अभियान घोटाले के बीच पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। सुश्री मॉर्गन अभी वेल्स की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हैं।

वेल्‍स की जनसंख्या लगभग तीस लाख है। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के साथ वेल्‍स यूनाइटेड किंगडम का चौथा हिस्सा है। वेल्‍स का फर्स्‍ट मिनिस्‍टर वेल्‍स सरकार का नेता और वेल्‍स सील का रक्षक होता है।