बलूचिस्तान में पांच नागरिकों की गैर-कानूनी कार्रवाई में हत्या कर दी गई और चार अन्य लोगों को पाकिस्तानी सेना ने जबरन लापता कर दिया। बलूच यकजेहती कमेटी के अनुसार 7 वर्षीय छात्र हातिम बलूच का शव पंजगुर जिले में बरामद किया गया। हातिम बलूच को पाकिस्तानी सेना कथित तौर पर उठा ले गई थी। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सेना ने फर्जी मुठभेड़ में चार बलूच नागरिकों की हत्या कर दी।
मानवाधिकार संगठन ने समूचे बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्रूर और सुनियोजित तरीके से बलूचों की हत्या की जा रही है। केवल पंजगुर जिले में ही पिछले तीन महीनों में लगभग 40 बलूच युवाओं की बेरहमी से हत्या कर उनके क्षत-विक्षत शवों को फेंक दिया गया।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 7:23 अपराह्न | Balochistan
बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, पांच नागरिकों की हत्या और चार लापता