अक्टूबर 4, 2024 6:47 पूर्वाह्न

printer

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया और 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कल मतदान होगा। चुनाव मैदान में एक हजार 31 उम्मीदवार हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि इनमें 464 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। राज्‍य में 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार से अधिक मतदाता हैं। चुनाव के सुचारू संचालन के लिए कुल बीस हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला