मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:33 अपराह्न | Telangana - Flood Shivraj

printer

तेलंगाना में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगीः शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार को आश्वासन दिया है कि राज्य में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के साथ स्थिति की समीक्षा की।

    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्र से आंध्र प्रदेश के बराबर सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

    केंद्रीय मंत्रियों ने खम्मम जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मंत्रियों ने पालेरू में सागर लेफ्ट नहर में दरार की जांच की। उन्होंने खेतों का भी दौरा किया, जहां बाढ़ के कारण फसलें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस बीच, मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला