अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ- सीएआईटी ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। परिसंघ के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मविश्वासी, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आर्थिक साझेदार बनाने के लक्ष्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को तेजी से बढ़ाएगा, अधिक निवेश आकर्षित करेगा और विशेष रूप से भारत के लघु तथा मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप और विनिर्माण क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री के भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास इंजन के रूप में स्थापित करने के दृष्टिकोण को मजबूत करता है, साथ ही घरेलू स्तर पर समावेशी विकास और समृद्धि सुनिश्चित करता है।