केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि जम्मू स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। आज संस्थान का दौरा करने के बाद उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी तथा अधिक प्राध्यापकों की भर्ती के प्रयास चल रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 8:57 अपराह्न | जम्मू-कश्मीर-नड्डा
जम्मू स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा