अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ ने कल नई दिल्ली में आम सभा की विशेष बैठक में सर्वोच्च न्यायालय से अनुमोदित संविधान को मंजूरी दे दी। 19 सितम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ संशोधनों के साथ अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ के मसौदा संविधान का अनुमोदन किया था और परिसंघ को चार सप्ताह के अंदर इसे मंजूर करने का निर्देश दिया था। मसौदा संविधान पदाधिकारियों को परिसंघ और राज्य ईकाईयों में दोहरे पद पर रहने से प्रतिबंधित करता है। इसके अलावा परिसंघ के संविधान में किसी भी संशोधन के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सहमति जरूरी होगी। अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा कि संशोधित संविधान स्वीकार कर लिया गया है। परिसंघ के 29 स्थायी सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 9:55 पूर्वाह्न
अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ ने सर्वोच्च न्यायालय से अनुमोदित संविधान को मंजूरी दी