अगस्त 28, 2025 11:11 पूर्वाह्न

printer

धनबाद हत्याकांड में संजीव सिंह सहित सभी 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की जघन्य हत्या में उनके चचेरे भाई व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित सभी 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है। एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी के न्यायालय ने धनबाद के इस चर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाया। अदालत के फैसले पर संजीव सिंह की पत्नी और झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था।