नवम्बर 10, 2024 1:46 अपराह्न

printer

दिल्ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 333 दर्ज किया गया

दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज दोपहर दिल्ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक- एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। दिल्‍ली सरकार के कई प्रयासों के बावजूद प्रदूषण स्‍तर में वृद्धि हो रही है।