आकाशवाणी समाचार कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक अनूठे तरीके से मनाएगा। आज मध्यरात्रि से 24 घंटे तक सभी अंग्रेजी और हिंदी समाचार बुलेटिन महिला समाचार वाचकों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस दौरान अंग्रेजी और हिंदी में सभी 45 मुख्य और प्रति घंटे के बुलेटिन और समाचार पत्रिका का कार्यक्रम भी महिला समाचार वाचकों द्वारा पढ़े जाएंगे। कल दिन के समय अंग्रेजी और हिंदी समाचार कक्ष का पूरा कामकाज महिला कर्मियों द्वारा संभाला जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल रात सवा नौ बजे से 10 बजे तक एक विशेष चर्चा का कार्यक्रम भी प्रसारित किया जाएगा।