अगस्त 9, 2024 7:08 अपराह्न | एयर इंडिया-निलंबित

printer

एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित की

 

एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव, इज़राइल के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा के लिए उसने अपना परिचालन निलंबित कर दिया है।