अप्रैल 6, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी। अधिकांश प्रमुख विमान कंपनियों ने भी तेल अवीव मार्ग पर परिचालन स्‍थगित कर दिया है।

उड़ाने निलंबित होने से इज़राइल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों की चिंता बढ़ गई है, जो व्‍यक्तिगत या पेशेगत कारणों से, या क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत आना चाहते हैं। इज़राइल से निकलने के लिये जॉर्डन या मिस्र से होकर आना होगा। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इस दौरान भारतीय समुदाय से नियमित संपर्क बनाए रखा है। उनके लिए 24 घंटे कार्यरत एमरजेंसी लाइन खोली गई है और व्‍यापक पंजीकरण शुरू किया गया है।

इज़राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को भारतीय कामगारों और विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल बातचीत की और उन्हें लगातार सहयोग का भरोसा दिलाया।